व्यापारी सुरक्षा अभियान

व्यापारी सुरक्षा अभियान

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री अभिषेक यादव के निर्देशन में जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया गया है, इस क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों द्वारा व्यापारियो सें उनके प्रतिष्ठानो पर जाकर वार्ता कर उनकी सुरक्षा से सम्बन्धित समस्या की जानकारी कर निवारण किया जा रहा है।

प्रशिक्षण- बेसिक लाईफ सपोर्ट

प्रशिक्षण- बेसिक लाईफ सपोर्ट

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा श्री अभिषेक यादव के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में आर्थोपेडिक एसोसिएशन के चिकित्सकों के सहयोग से #EachOneSaveOne थीम पर सड़क दुर्घटना, आपदा प्रबन्धन, हृदयघात एवं अन्य किसी चिकित्सीय आकस्मिकता के दौरान तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करने हेतु पुलिस कार्मिकों को बेसिक लाईफ सपोर्ट प्रशिक्षण दिया गया।

विशेष अभियान-यातायात व्यवस्था

विशेष अभियान-यातायात व्यवस्था

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा महोदय श्री अभिषेक यादव के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु चलाये गये विशेष अभियान के अन्तर्गत शहर में निर्देशो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।