मथुरा पुलिस – कानून व्यवस्था एवं विधि द्वारा प्रतिपादित कानून को बिना किसी भय या पक्षपात के लागू करने हेतु कटिबद्ध है। हम संवेदनशील,सतर्क,सजग एवं आधुनिक तकनीकों से लैस पुलिस व्यवस्था प्रदान करने हेतु निरंतर कार्यरत रहेंगे। हम उच्चतर मानकों को प्राप्त करने हेतु संकल्परत हैं। जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था हेतु सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत नवीन प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित करते हुए,सभी हितधारकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। समस्त वर्गों के हितों के प्रति संवेदनशील रहना हमारा मुख्य लक्ष्य होगा। इसी कड़ी में हम संगठित अपराध को नियंत्रित करते हुए, आपराधिक घटनाओं का अनावरण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। हमें विश्वास है कि हम अपने अथक प्रयासों से मथुरा को एक सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण देने में सक्षम होंगे। जिससे सर्वांगीण विकास संभव हो। आप सभी की सुरक्षा ही हमारा सेवा संकल्प है।
मथुरा पुलिस
कार्य सिद्धांत
- सत्यनिष्ठा
- कर्तव्य निष्ठा
- व्यवसायिक दक्षता
- पारदर्शी
- जवाबदेह
- निष्पक्ष
- जनोन्मुखी
- समावेशी
- सेवाभाव

श्री आर.के.विश्वकर्मा
डीजीपी उत्तर प्रदेश -कार्यवाहक
(आई. पी. एस.)

श्री राजीव कृष्णा
एडीजी आगरा जोन
(आई. पी. एस.)

श्री नचिकेता झा
आईजी आगरा जोन
(आई. पी. एस.)

श्री शैलेश पांडेय
एस. एस. पी. मथुरा
(आई. पी. एस.)