अवैध शस्त्रों की बरामदगी-मथुरा पुलिस

अवैध शस्त्रों की बरामदगी-मथुरा पुलिस

पुलिस द्वारा 01 रायफल, 01 बन्दूक व 04 जिन्दा कारतूस तथा 01 मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार –

थाना छाता जनपद मथुरा

अवगत कराना है कि अवैध शस्त्रों की बरामदगी के अभियान के क्रम में थाना छाता पुलिस द्वारा दिनांक 12.10.2022 को दौराने चैकिंग संदिग्ध वाहन-व्यक्ति के कस्बा छाता से दौताना रोड़ एनएच-19 से 02 नफर अभियुक्तगण 1.राजुल शर्मा पुत्र दुर्गा सेवक शर्मा 2.जयपाल सिंह पुत्र रोहन सिंह को एक मोटर साइकिल व अभियुक्त राजुल शर्मा के कब्जे से एक अदद् अवैध रायफल .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा अभियुक्त जयपाल के कब्जे से एक अदद् अवैध बन्दुक .12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त राजुल शर्मा व जयपाल से अवैध शस्त्रों की बरामदगी के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधि अपेक्षित कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.राजुल शर्मा पुत्र दुर्गा सेवक शर्मा नि0 म0नं0-39 , सन्तर रोड, इमली वाली गली, थाना निहालगंज
जिला धौलपुर राज्य राजस्थान।
2.जयपाल सिंह पुत्र रोहन सिंह नि0 नंगला बहरावली कास तहसील करावली थाना अछनैरा जनपद
आगरा।

बरामदगी-
1.एक मो0सा0 नं0 RJ 14 ZB 9120 (207 एमवी एक्ट में सीज)।
2.अभियुक्त राजुल शर्मा के कब्जे से एक अदद् अवैध रायफल .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर।
3.अभियुक्त जयपाल के कब्जे से एक अदद् अवैध बन्दुक .12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .12 बोर।

पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 474/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राजुल शर्मा।
2.मु0अ0सं0 475/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम जयपाल सिंह।

साइबर जागरुकता अभियान

साइबर जागरुकता अभियान

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय श्री अभिषेक यादव के निर्देशन मे चलाये गये साइबर जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आमजनमानस को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों/महत्वपूर्ण स्थानों व गाँवों मे सप्ताह के बुधवार को साइबर जागरुकता अभियान का आयोजन किया जाता है, इसी क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को साइबर प्रशिक्षण दिया गया जिसमें साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देकर जागरुक किया गया। आज के आयोजन मे आज-कल सोशल मीडिय़ा/वित्तीय अपराध जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप, एटीएम फ्रॉड, टॉवर फ्रॉड जैसे कई तरह के फ्रॉड से बचाव के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
पीस कमेटी मीटिंग

पीस कमेटी मीटिंग

“आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मथुरा पुलिस द्वारा की गयी पीस कमेटी मीटिंग”

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा श्री अभिषेक यादव के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया व अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दे व सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।

मा0 न्यायालय परिसर

मा0 न्यायालय परिसर

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा श्री अभिषेक यादव के निर्देशानुसार मा0 न्यायालय परिसर की सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु बी0डी0एस0(बम निरोधक दस्ता) द्वारा चैकिंग की गयी ।

व्यापारी सुरक्षा अभियान

व्यापारी सुरक्षा अभियान

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री अभिषेक यादव के निर्देशन में जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया गया है, इस क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों द्वारा व्यापारियो सें उनके प्रतिष्ठानो पर जाकर वार्ता कर उनकी सुरक्षा से सम्बन्धित समस्या की जानकारी कर निवारण किया जा रहा है।